कोरबा
शासकीय आवास में अवैध रूप से इमारती लकड़ी रखने पर कार्रवाई, एसपी ने दो आरक्षकों को किया निलंबित

कोरबा(काकाखबरीलाल)।कोरबा में पुलिस विभाग के शासकीय आवास में बड़े पैमाने पर इमारती महत्व की लकड़ियों को अवैध रूप से रखने एवं वन विभाग द्वारा छापा मारकर इनकी जब्ती की कार्रवाई के बाद एसपी ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। एसपी अभिषेक मीणा ने आरक्षकों के इस कृत्य को अनैतिक मानते हुए आरक्षक दिनेश कुमार बांधे और आरक्षक बलराम सिंह कंवर जो कि दोनों थाना करतला में पदस्थ थे, उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।
AD#1























