सरायपाली

28 गांवों के कीर्तन मंडली का हुआ सम्मेलन,सामुदायिक भवन निर्माण हेतु लाखों रुपए की घोषणा

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के पुजारीपाली में आज 28 गांव के कीर्तन मंडली (पार्टी) का हुआ सम्मेलन। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक किस्मत लाल नंद एवं सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने शिरकत किए। इस कार्यक्रम में विधायक नंद द्वारा पूजा अर्चना करने के उपरांत पुजारीपाली में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 250000₹ की घोषणा की गई। इस सम्मेलन में विधायक द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु अपील भी किया गया जिसमें मास्क लगाना अनिवार्य बताया गया और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। साथ ही शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए हम सभी को उन्हें सहयोग करने की आवश्यकता है और साथ ही उनके मनोबल को भी बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में विधायक जी ने एक महत्वपूर्ण बात बताया यदि कोरोना का लक्षण पाए जाते हैं तो बिल्कुल भी छिपाने का प्रयास नहीं करना है,बल्कि अपना तुरंत इलाज करवाएं। और इस महामारी को दूर भगाने में हर संभव अपना योगदान देवें। सम्मेलन के इस अवसर पर गोपाल अग्रवाल,दीपक शर्मा, जयंत चौधरी, बलराम भोई, पुजारीपाली सरपंच, सचिव दिलकिशोर, श्रीमती मीरा जमीदार एवं साथ ही कीर्तन मंडली के सक्रिय साथी भी शामिल थे। कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने विधायक नंद द्वारा सामाजिक भवन निर्माण हेतु किए गए राशि की घोषणा का हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!