फुलझर ब्लड फाउंडेशन के संचालक सदस्य, मरीज के परिजनों को प्रोत्साहित कर करवा रहें रक्तदान

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। फुलझर ब्लड फाउंडेशन के संचालक सारंगढ़ बोइरडिही निवासी परमानंद पटेल हैं जो की चॉइस सेंटर चलाते हैं और समाज सेवा में भी अपना भरपूर योगदान देते हैं, आज श्री पटेल ने बंधापाली हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के परिजन ब्लड देने के लिए हिचकिचा रहे थे जिन्हें पटेल जी ने जागरूक किया और अपनी दुकान बन्द करके उनको रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए निकल पड़े श्री पटेल कई वर्षों से सामाजिक कार्य से जुड़े है, और लोगो को जागरूक करते आ रहे हैं, जिस मरीज के परिजन ब्लड देने में असमर्थ होते हैं उनके लिए पटेल जी रक्तदान करवाते हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही सस्था फुलझर ब्लड फाउंडेशन के अभिन्न सदस्य के रूप में है व जरूरतमंद लोगो को ब्लड के लिए भटकना न पड़े यही सोच के साथ कार्यरत हैं,आज के दूसरे रक्तदाता नंदकिशोर पटेल एक किसान है और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में लगे हुए हैं इनका पहला रक्तदान भी हमारी ही समिति के द्वारा करवाया गया था पूर्ण पारदर्शिता के साथ तब से श्री पटेल समिति के अभिन्न अंग के रूप में हमसे जुड़े हुए हैं और रक्तदान का कारवां चल रहा है आप हमेशा स्वस्थ रहे यही कामना करते हैं.




























