दिल्ली

कलियुगी बेटी ने बाप और बेटी के रिश्ते को अपनी हरकत से किया शर्मसार

दिल्ली (काकाखबरीलाल).महाराष्ट्र की राजधान मुंबई में एक ऐसी घटना हुई जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक कलियुगी बेटी ने बाप और बेटी के रिश्ते को अपनी हरकत से शर्मसार कर दिया।मुंबई के ओशिवारा इलाके में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया। ये मोहतरमा अपने घर से 19 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी कर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी लेकिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। गिरफ्तार महिला और पुरुष की पहचान उज़्मा कुरैशी और चरणदीपसिंह अरोड़ा के रूप में हुई है।उज़मा के पिता ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को, उज़मा घर से 65 तोला सोना और 19 लाख रुपये लेकर गायब हो गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उज़मा ने उन्हें 23 जुलाई को अपने लॉकर की चाबी देने के लिए कहा था। चाबी हासिल करते ही उसने पिता की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद उसके पिता ने अपनी बेटी के खिलाफ चोरी का मामला ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!