छत्तीसगढ़

12 वीं पास युवाओ के लिए सुनहरा मौका पुलिस कॉन्स्टेबल के 8438 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 8438 रिक्त पदों पर भर्ती होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में इसकी मंजूरी दी है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस कॉन्स्टेबल के 8438 पदों पर भर्तियां अगले दो साल में की जाएंगी।

इसमें साल 2021-22 में 4438 और अगले साल यानी 2022-23 में 4000 कॉन्स्टेबल के पद भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं। संभावना है कि 4438 पदों के लिए नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी हो।

राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भी बदल दी है। अब कॉन्स्टेबल पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं की बजाए 12वीं पास कर दी गई है. बीते दिनों इसकी जानकारी राजस्थान पुलिस ने ट्वीट करके दी थी।
इसमें कहा गया था कि राजस्थान पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर के आदेशानुसार कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया के नियमों में समुचित बदलाव किये गए हैं. राजस्थान पुलिस में सेवा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नए नियमों की जानकारी सहायक होगी

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!