25000 रुपये का अवैध रूप से रखे तंबाकू का जखीरा पुलिस ने जब्त किया

(सरायपाली काकाखबरीलाल).ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बगाईजोर में अवैध गुटका का कारोबारी को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास कुमार पाटले के द्वारा नोबेल कोरोना वायरस कोविद 19 का संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में शासन प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू कर लॉक डॉउन का पालन कराने एवं महामारी से बचाव के संबंध मेब्लॉगों को जागरूक करने निर्देशित किया गया है शासन प्रशासन द्वारा वर्तमान में संक्रमण के रोकथाम हेतु गुटखा सिगरेट शराब की बिक्री पर प्रातिबन्ध लगाया गया है दिनांक 02/05/2020 शनिवार को निधि मुर्रा मिल सरसींवा रोड बगईजोर में सोनू अग्रवाल द्वारा अवैध राजश्री गुटखा बिक्री हेतु रखना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 2कार्टून में 04 बोरियो में भरा हुआ 200 पैकेट राजश्री गुटखा एवं उसके साथ मिलने वाला तम्बाकू04 बोरियो में कुल 200 पैकेट कीमती 25000 रुपये को ज़ब्त कर थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी के निर्देश में सराईपाली में अपराध क्रमांक151/2020धारा 188.269.270भादवी क़ायम कर विवेचना में लिया गया।
























