छत्तीसगढ़

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ से जुड़ें सर्व संघ – सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई सरायपाली

आज से शुरू हो रहे प्रदेश स्तरीय महा आंदोलन में शामिल होने के लिए फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रॉय ने सभी अन्य शिक्षक  संघ से अपील की कि आज दिनांक – 11.12.2021 से हम सहायक शिक्षको की एकसूत्रीय मांग वेतन विसंगति के निदान हेतु छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आयोजित अनिश्चित कालीन अंदोलन का आगाज़ हो रहा है। विगत 24 वर्षों से वेतन विसंगति की मार झेल रहे प्रदेश भर के 109000 सहायक शिक्षक साथी अपने आपको छला हुआ महसूस कर रहे हैं।
शासन-प्रशासन ने भी माना है कि सहायक शिक्षको में वेतन विसंगति है। इसके बावजूद भी कमिटी के नाम पर हमें सिर्फ आश्वासन और धोखा मिल रहा है। ज्ञात हो कि सहायक शिक्षकों को वेतन विसंगति के कारण हर माह 12 से 15 हज़ार का नुकसान हो रहा है।

आप सर्व संगठन प्रमुख (कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन सरायपाली) से सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई सराईपाली अपील करता है कि आज से हो रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुवात में समर्थन देते हुए हमारे विकास खंड सरायपाली में समस्त प्राथमिक शालाओं में सम्पूर्ण तालाबंदी कर हड़ताल का पूर्णरूपेण समर्थन करें

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!