देश-दुनियाबड़ी खबर

चीन पर मोदी सरकार का हो सकता है दूसरा डिजिटल स्ट्राइक!

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)। मोदी सरकार एक बार फिर से चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करने वाली है। खबरों की माने तो भारत सरकार ने 47 चीनी ऐप्स की नई लिस्ट जारी की है। वहीं अब जल्द ही इन चीनी ऐप्स को बैन करने का ऐलान सरकार कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने चीन के 59 ऐप्स बैन कर दिए थे। इनमें टिकटॉक जैसे कई पापुलर ऐप्स शामिल थे। वहीं अब जारी नई लिस्ट में PUBG और AliExpress शामिल है। इसके अलावा पता चला है कि सरकार ने 275 अन्य चीनी ऐप्स की लिस्ट बनाई है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार अभी जांच कर रही है कि ये ऐप्स कही नेशनल सिक्योरिटी और यूज़र प्राइवेसी के लिए खतरा तो नहीं है। फिलहाल सरकार जल्द ही चीनी टेक कंपनियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!