छत्तीसगढ़

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 72 पदों पर निकली भर्ती 27 दिसंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने नर्स, फार्मासिस्ट टेक्नीशियन और असिस्टेंट समेत विभिन्न 72 पदों पर भर्तियां निकालकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तो कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन भर्ती परीक्षा के आधार पर होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख- 3 दिसंबर 2021

आवेदन की आखिरी तारीख- 27 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 27 दिसंबर 2021

योग्यता

पैरामेडिकल और स्टाइपेंडियरी ट्रेनी समेत इन विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, तो कुछ पदों पर संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर पाएंगे।

आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट https://npcilcareers.co.in पर जाना होगा। यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। आपको वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!