छत्तीसगढ़

भंवरपुर की हनी अग्रवाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली में किया टॉप, साथ ही जिले में द्वितीय स्थान पर बनाई जगह

सराईपाली (काकाखबरीलाल)। जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली (सराईपाली) के छात्रा हनी अग्रवाल ने 12 वीं में 96.2 प्रतिशत अंको के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान एंव महासमुंद जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
कोरोना के चलते गड़बड़ाई सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा का परिणाम अंतत: सोमवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम आए तो इसको लेकर परेशानी के दौर से गुजर रहे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खिलते क्यों नहीं, आखिर उनकी मेहनत का सही परिणाम जो उन्हें मिल गया था।
इसमें बीते सोमवार सीबीएसई ने 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जिसमें भंवरपुर के श्री सतीश कुमार अग्रवाल एंव श्रीमती सुलोचना अग्रवाल की पुत्री हनी अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा पूरे जिले में भी द्वितीय स्थान में जगह बनाकर अपनी माता -पिता , अपने स्कूल और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

कामर्स संकाय की छात्र हनी शुरू से ही टॉपर रहीं हैं। उन्होंने 10 वीं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 94.66 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रतिभा पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था ।

हनी ने अपनी सफलता का श्रेय जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली के प्राचार्य व शिक्षक गणों को दिया, उसने बताया कि अपने शिक्षकों के सहीं मार्गदर्शन एंव माता – पिता के आशीर्वाद से ही यह सफलता मिल पाया है।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!