शिव भक्तों के लिए पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है गंगाजल, शिव भक्त ऐसे प्राप्त कर सकते हैं

सरायपाली (काकाखबरीलाल).सोमवार से सावन माह की शुरुआत हो चुका है. ऐसे समय में भक्तगण भगवान शिव का जल अभिषेक करने के लिए. गंगाजल को काफी पवित्र माना जाता है. भक्तगण गंगाजल को लेने के लिए काफी दूर तक जाते थे, लेकिन कोरोना महामारी के वजह से लोग इस समय गंगाजल नहीं ला पाये थे.इस समय कोरोना महामारी संकट से देश जुझ रहा है. ऐसे समय में सरकार द्वारा पोस्ट आफिसों में गंगाजल उपलब्ध कराया गया है. इसी कड़ी में सरायपाली पोस्ट के साथ साथ 28 ब्रांचो में गंगाजल उपलब्ध कराया गया है. अपने नजदीक स्थित पोस्ट आफिस से गंगाजल प्राप्त किया जा सकता है. काकखबरीलाल की टीम से चर्चा के दौरान सरायपाली पोस्ट मास्टर जे.आर.धुॖव ने बताया कि अगस्त 2019 से पोस्ट आफिस में 250 ml. का गंगाजल उपलब्ध है जिसकी कीमत 30 रुपये रखी गई है. सरायपाली पोस्ट आफिस में गंगाजल के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है जहाँ गंगाजल प्राप्त किया जा सकता है. अभी तक कुल 281 बांटल गंगाजल की बिक्री हुई है.
रियायती दर पर प्राप्त किया जा सकता पंखा, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट
पोस्ट आफिस में इलेक्ट्रॉनिक सामान उजाला योजना के अन्तर्गत 2019 से उपलब्ध कराया जा रहा है. एल ईडी बल्ब 70 रुपये है और 1 साल की गारंटी दी जा रही है. ट्यूब लाइट 220 रुपये और 1 साल की गारंटी दी जा रही है. सीलिंग फैन 1110 रुपये और 2 साल की गारंटी दी जा रही है.
2 सालों से खुल गया है इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्राहक खाता खुलवा सकते हैं, जहाँ से उन्हें क्युआर काडृ दिया जाता है. जिससे ग्राहक , पोस्ट आफिस से किसी भी बैंक में पैसे जमा कर सकते हैं, और पैसे निकाल सकते हैं. अन्य बैंक के ग्राहक भी अपना आधार नंबर से पैसे निकाल सकते हैं.
महासमुंद जिले में सरायपाली पोस्ट आफिस में CSC सेंटर की शुरुआत हुआ है
सरायपाली पोस्ट आफिस में पैन कार्ड, आधार पंजीयन, मोबाइल रिचार्ज, टीटीएच रिचार्ज भी लोग करवा सकते हैं.



























