छत्तीसगढ़पिथौरा

संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी आज करेंगी खम्मन एनीकट का भूमिपूजन

3 करोड़ की लागत से बनेगा खम्मन एनीकट

पिथौरा। पंडरीपानी नाला में खम्मन एनीकट बनाने के लिए सरकार ने लगभग 3 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। एनीकट की आवश्यकता को लेकर उस क्षेत्र के कृषकों ने संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी से मांग की थी। इस पर चौधरी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से सर्वे करा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली थी।

150 एकड़ कृषि भूमि में सिंचित

जल संसाधन विभाग ने खम्मन एनीकट की संभावनाओं एवं कृषकों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी कि एनीकट का निर्माण हो जाता है तो लगभग 150 एकड़ कृषि भूमि में सिंचित की जा सकती है। विभाग से मिली जानकारी के बाद चौधरी ने मुख्यमंत्री से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की थी। कृषकों की कृषि कार्य की उन्नति के लिए तथा बार-बार पड़ रहे अकाल से निजात पाने के लिए विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खम्मन एनीकट बनाने के लिए स्वीकृति देते हुए निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण हो इस हेतु समय सीमा का निर्धारण भी किया है। इसके बाद मंत्रालय ने पत्र लिखकर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है कि पंडरीपानी नाला के खम्मन एनीकट योजना का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए।

एनीकट से आवागमन भी होगा सुलभ

खम्मन एनीकट बन जाने से खम्मन, तिलकपुर, पथरला सहित आसपास के ग्राम वासियों को आवागमन में आसानी होगी। पथरला से कसडोल की दूरी 10 किलोमीटर कम हो जाएगी।

खम्मन एनीकट की मंजूरी से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर

खम्मन एनीकट की मंजूरी से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। संसदीय सचिव चौधरी ने खम्मन एनीकट स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आभार माना है।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!