रायपुर

युवक ने युवती के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक आईडी, अपलोड करने लगा अश्लील फोटो …. मामला दर्ज

रायपुर (काकाखबरीलाल).राजधानी के खम्हारडीह थाना इलाके के अवंति विहार में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया में युवती अपनी अभ्रद फोटो देख दंग रह गई कि उसी के अकाउंट से उसकी तस्वीर कैसे वायरल हो रही है. उसने जब आईडी को देखा, तो पता चला की उसके नाम का फर्जी आईडी बनाकर उसी की फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. तब युवती ने इसकी शिकायत खम्हारडीह थाने में की. 28 अप्रैल को युवती द्वारा शिकायत किए जाने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात आरोपी के संबंध में सायबर से जानकारी मांगी. सायबर सेल को जांच के दौरान आरोपी द्वारा बनाए गए इंस्टाग्राम आईडी लिंक में एक वेरिफाइड मोबाइल नंबर मिला. जिसके आधार पर डिटेल निकाली गई. जिसमें आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी किरण राजेन्द्र पाटिल के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के धारा 66(डी),67(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!