धमतरी

रेत खदान में गुंडा गर्दी, जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक बनाकर पीटा

धमतरी(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में रेत खदान में माफियाओं का गुंडा गर्दी सामने आई है। जिले के रुद्री थानांतर्गत रेत माफियाओं ने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक बनाकर लाठियों से जमकर पिटाई की है.

इस घटना में सभी को गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण करने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथी पहुंचे थे।

इस दौरान माफियाओं ने सभी को बंधक बना लिया। करीब 3 घंटे तक बांधकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने लाठियों से जमकर पिटाई की। इसके बाद सभी को छोड़कर फरार हो गया। इस वारदात के बाद आदिवासी समाज और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने मामले की शिकायत रुद्री थाने में दर्ज कराई है।

इससे पहले राजिम में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 हाईवा को जब्त किया है। एसडीएम आरंग विनायक शर्मा ने पारागांव रेत घाट में कार्रवाई की। प्रकरण खनिज विभाग रायपुर के सुपुर्द किया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!