धमतरी

विचार मंच प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने दिया गया जोर

विकास राठी@ कुरूद। राहुल गांधी विचार मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 14 अक्टूबर बुधवार को विश्राम गृह कूरुद में आयोजित हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक कोचे विचार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।अध्यक्षता गुरुमुख सिंह होरा प्रदेश उपाध्यक्ष पीसीसी एवं प्रदेश प्रभारी एनएसयूआई ने की।विशिष्ट अतिथि केके वर्मा विचार मंच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,माधव सिंह ध्रूव पूर्व कैबिनेट मन्त्री एवं राष्ट्रीय महासचिव ,कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी ,अजय सोनी राष्ट्रीय महासचिव ,रमेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष विचार मंच एवं कार्यक्रम आयोजक ,वामनराव मगर कार्यक्रम समन्वयक एवं संरक्षक विचार मंच,अर्जुन लखवानी कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष विचार मंच,मनोज आदिल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति ,डॉ.भास्कर मनसाना प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस थे।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान ,राजगीत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। ततपश्चात प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजन समिति प्रमुख रमेश पांडेय ने विचार मंच की स्थापना ,उद्देश्य और इसके महत्व का वर्णन किया । मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कोचे जी ने विचार मंच के मुख्य उद्देश्य का वर्णन करते हुए मिल जुलकर काम करते हुए संगठन शक्ति को मजबूत करने की बात पर बल दिया।इसी तरह अन्य अतिथियों ने भी विचार मंच की विशिष्टताओ का वर्णन किया। इस कार्यक्रम में विचार मंच के समस्त कार्यकताओं का सम्मान ,उनका परिचय सम्मेलन और संगठन की अब तक की गतिविधियों एवं संगठन के विस्तार के बारे में समीक्षा की गई,साथ ही आगामी कार्ययोजनाओ की रूपरेखा तय किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेेेश महामंत्री देेेवचरण साहू एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश प्रवक्ता रवि शर्मा ने किया।इस अवसर पर विचार मंच के समस्त पदाधिकारी एवं कांग्रेस जन बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!