बलौदाबाजार जिले के 39 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ,

बलौदाबाजार(काकाखबरीलाल)। आज सुबह बलौदाबाजार जिले में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को एक बड़ी राहत मिली है। जिला के 39 संक्रमित मरीज कोरोना को हराकर आज रायपुर के विभिन्न हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज रायपुर एम्स से 1 मरीज़, माना कोविड हॉस्पिटल से 34 मरीज एवं मेकाहारा कोविड हॉस्पिटल से 4 मरीज डिस्चार्ज हो रहे है। जो आज शाम 4 बजें तक अपने घर पहुंच जाएंगे।
इसमें 14 महिला एवं पुरुष 25 शामिल है। आज डिस्चार्ज हुए लोगों में पलारी विकासखण्ड कोनारी 2 रामपुर 2,पलारी नगर 2 बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत,लुकापारा 1, पुरगाँव 5, मनपसोर 1,चन्द्रनगर 1,डोंगियाभाटा 1,बिनोधा 1 भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत भाटापारा नगर 1,अवरेटि 1 बलोदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा से 1,धाराशिव 5,लवन 7, कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत नरधा 5, एवं सिमगा कचलोन के 2 मरीज शामिल हैं। एहितयात के तौर पर सभी मरीज अभी होम क्वारेंटाइन में ही रहैंगे। साथ ही आज जिला में बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में 1 और संक्रमित मरीज की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।


























