सरायपाली: पुराने रंजिश को लेकर पिटाई

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।बसंती नंद ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहती है कक्षा 08 वीं पढ़ी है , गृहणी है । लगभग एक वर्ष पूर्व पड़ोसी रानी फगड़िया के साथ बबली व उनके परिवार के लोगों के बीच झगड़ा विवाद हुआ था जिस पर बबली के विरूद्ध में गवाही दी थी । जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है । उसी बात को लेकर कि तुमने मेरे खिलाफ गवाही दिये हो कहकर बबली ने बार बार बहुत गंदी गंदी गाली गलौच करती थी दिनांक 20/01/2025 के प्रात: 07:00 बजे अपने घर पर थी पुरानी रंजिश को लेकर बबली गंदी गंदी गाली गलौच कर तुझे जान से मरवा दूंगी कह रही थी गाली सुनने में बहुत ही बुरा लगा । तब बबली के घर के सामने जाकर झगड़ा विवाद करने का कारण पूछने पर बबली एवं उनकी बेटी संध्या बाघ आक्रोशित होकर एक साथ मारपीट कर सिर के बाल को पकड़ लिया व हाथ मुक्का से पीठ में मारे है तथा बायें हाथ को मरोड़ दी जिससे बायें हाथ में पहनी कांच के चूड़ी से कट गई है । घटना को रानी फगड़िया, पुनम बेहरा, श्रवण फगड़िया ने देखे सुने है व बीच बचाव किय है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























