छत्तीसगढ़
सरायपाली: 115 सदस्यों ने एक साथ मनाया सामूहिक नवाखाई त्यौहार

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . अंचल में नवाखाई का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. आपको बात दें कि सामूहिक नवाखाई के लिए सरायपाली अंचल मे पतेरापाली का प्रधान परिवार काफी मशहूर है . इस साल उनका 17 वां साल है 115 सदस्यों का सामूहिक नवाखाई त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. इस समय कमल नयन प्रधान के निवास पर सामूहिक नवाखाई मनाया गया. 115 सदस्यों के द्वारा कुल देवी रणेश्वरी की पूजा की उसके बाद नये चावल से बने प्रसाद सभी ने ग्रहण किया . सभी ने अपने बडो़ का आशीर्वाद लिया और बडो़ ने सभी को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की. पतेरापाली का सामूहिक नवाखाई त्यौहार अंचल के लिए काफी प्रसंसनीय है.
AD#1























