स्टेशनरी, कूलर, सीमेंट की दुकान खुलेगी सप्ताह में 1 दिन

(सरायपाली काकाखबरीलाल). लाकडाऊन में केवल अति आवश्यक वस्तुओं की दुकान, मेडिकल, किराना, सब्जी को खोलने की छूट मिली थी। वही लाकडाऊन के दुसरे चरण में कृषि औजार, कुलर रिपेयरिंग, एसी रिपेयरिंग, प्लंबर बढ़ाई को छुट दिया गया था। एसडीएम सरायपाली के द्वारा अति आवश्यक छड़, सीमेंट, कुलर स्टेशनरी आदि दुकान को आगामी 3 म ई तक सप्ताह में एक दिन सुबह 9 बजे से 1 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान किया गया है। वही एसडीएम ने कहा कि इन दुकानो के अलावा कोई दुसरा दुकान खुलते हुए पाये जाने पर उस पर कारवाई किया जायेगा। वही उन्होंने कहा कि अंचल में बढ़ रहे गर्मी व ग्रामीण क्षेत्रों में बन रहे नया मकान को ध्यान रखकर यह निश्चित किया गया है। इस अनुमति के बाद लोगों ने थोड़ा राहत कि सासं ली है, चुकि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे मकान निर्माण में काफी राहत मिली है। वही निधारित दिन में अपने सामान कि खरीदी कर सकेंगे।

























