सरायपाली
माधोपाली में पंच -सरपंच का हुआ प्रथम सम्मिलन व शपथग्रहण समारोह

(सरायपाली काकाखबरीलाल).
जनपद पंचायत सराईपाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत माधोपाली में प्रथम पंच, सरपंच का शपथ ग्रहण और प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के नवनियुक्त सरपंच जन्मजय नायक, उपसरपंच रोहित चौधरी सहित सभी पंचों ने शपथ लिया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष धनेश नायक, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य राधा अरूण नायक मौजूद रहें। सरपंच जन्मजय नायक ने कहा कि ग्राम के विकास के लिए सभी ग्रामवासियों से सहयोग की अपेक्षा है। आप सभी के सहयोग आदर्श ग्राम पंचायत का गठन करेंगे। पंचायत की जनता से किए वादे को पूरा करने में पूर्ण रूप से कार्य करूंगा। इस अवसर पर लम्बोदर नायक, कृष्ण कुमार नायक, राकेश नायक, रबिलाल चौधरी, निरंजन नायक, नारायण नायक,कृपाराम नायक, गणेश दास सहित आश्रित ग्राम सराइपतेरा की जनता मौजूद रहें।

AD#1


























