धमतरी

सेंट्रो कार में नीली बत्ती लगाकर घुम रहे ठग सीआईडी अफसर गिरफ्तार

धमतरी (काकाखबरीलाल) . छत्तीसगढ़ के धमतरी में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शहर में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सेंट्रो कार में नीली बत्ती लगाकर एक एक शख्स घूम रहा था. खुद को सीआईडी का अफसर बताते हुए अपने पास वॉकी टॉकी, माइक कैमरा और कॉम्बेट वर्दी पहनकर शहर में तेज गति से कार चला रहा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.धमतरी सिविल लाइन के पीछे रहने वाला अजय दास अपनी गाड़ी में ऑल इंडिया क्राइम, सीआईडी लिखकर घूम रहा था. उसे जब पुलिस अधिकारियों ने रोक कर पूछताछ की तब जाकर आरोपी की असलियत सामने आई.कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि आरोपी अजय दास को धारा 170, 419 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि खुद को पुलिस अधिकारी बताकर आरोपी शहर में घूम रहा था उसके पास से पुलिस को वॉकी टॉकी, कैमरा माइक, सेंटो कार बरामद किया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!