सरायपाली
बैखौफ घुम रहे हैं सड़क पर आवारा पशु, बना रहता है सड़क पर दबाव

छत्तरसिंग पटेल,सरायपाली।आवारा पशु हर वर्ष की भांति इस समय भी आवारा पशु सड़क पर अपना बसेरा डाल लिए है, जिससे सड़क पर आने जाने वालो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, जिसके साथ ही आस पास में लगे धान की फसल को भी नुकसान होता है, सुबह से शाम तक शहर के कई मार्गो में देखा जा सकता है. आवारा पशुओं से निजात पाने के लिए नगरपालिका द्वारा अनेक कदम उठाया जाता है लेकिन हालत हर साल पुनः जस का तस हो जाता है. शहर में आवारा पशुओं के लिए कांजी हाऊस की ब्यवस्था किया गया है, लेकिन जब मुनादी करवाया जाता है, तो जिसका पशु है वे लेने ही नहीं पहुचते है जिससे पशुओं को कई महिनो तक रख पाना मुश्किल हो जाता है . अब देखना होगा कि इस समय किस प्रकार समस्या को दुर करने में क्या कदम उठाया जाता है.
AD#1



























