IPL 2018 Retention : सबसे महंगी कीमत पर रिटेन हुए कोहली, जाने टॉप10 महंगे खिलाड़ी

काकाखबरीलाल 04/01/018
नियमानुसार IPL के 10 साल पूरे होने के बाद प्रत्येक खिलाड़ी का टीम से अनुबंध खत्म हो गया है.
मुंबई – आईपीएल के नए सीजन की तैयारी हो चुकी है. नीलामी से पहले इस सत्र में खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए गुरुवार को रिटेंशन सत्र का आयोजन हो रहा है. खिलाड़ियों का ऑक्शन 27 जनवरी को होगा. नियमानुसार IPL के 10 साल पूरे होने के बाद प्रत्येक खिलाड़ी का टीम से अनुबंध खत्म हो गया है. अब सभी खिलाड़ी हर टीम के लिए उपलब्ध हो गए हैं. ये इस पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम अपने कौन से खिलाड़ी को साथ रखना चाहती है. रिटेंशन नियम के तहत टीम प्रबंधन के पास मौका होगा कि वह अपने पुरानी खिलाड़ियों को भी टीम में रख सके.
अब तक के रिटेंशन में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली. उन्हें उनकी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया है. उनके साथ एबी डिविलियर्स को बेंगलुरु की टीम ने 11 करोड़ में रिटेन किया है.
चेन्नई की टीम ने धोनी को 15 करोड़ में रिटेन किया है. वहीं सुरेश रैना को 11 करोड़ में रवींद्र जडेजा को 7 करोड़ में रिटेन किया गया है.
टॉप 10 खिलाड़ी
विराट कोहली दिल्ली 17 करोड़
एमएस धोनी, चेन्नई 15 करोड़
रोहित शर्मा, मुंबई 15 करोड़
डेविड वॉर्नर राजस्थान, 12.5 करोड़
स्टीव स्मिथ राजस्थान, 12 करोड़
सुरेश रैना, चेन्नई 11 करोड़
एबी डिविलियर्स, बेंगलुरु 11 करोड़
हार्दिक पांड्या, राजस्थान 11 करोड़
सुनील नारायण, कोलकाता 8.5 करोड़
भुवनेश्वर कुमार, हैदराबाद 8.5 करोड़।



























