खरसिया

2 फरवरी को मिस्टर एंड मिस खरसिया छत्तीसगढ़ 2020 का ऑडिसन सम्पन्न

खरसिया से अमित साहू की रिपोर्ट….

काकाखबरीलाल /खरसिया:- 2 फरवरी को मिस्टर एंड मिस खरसिया छत्तीसगढ़ 2020 का ऑडिसन एक्साइटेड डांस एकेडमी बहुत ही उत्साह और सफलता पूर्वक सम्पन हुआ जिसमें करीब 75 से 80 लड़के लड़कियों ने भाग लिया,ऑडिसन लेने के लिए मिस्टर आइकॉन छत्तीसगढ़ मनदीप सिंग रायपुर से और मिस सृष्टि वर्मा फैशन मॉडल बिलासपुर से जज के रूप में आये थे । साथ ही साथ इस पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से मिसेज़ ज्योति केशरवानी(इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट),रेडलीली से मिसेज़ अर्चना गर्ग और साथ ही पत्रकार जगत से अमित साहू (सम्पादक – गौरव दुनियाँ समाचार पत्र ), आपकी आवाज वेब मीडिया की तरफ से मुकेश लहरे उपस्थित रहे । पूरे कार्यक्रम का संचालन इस शो के डायरेक्टर मिस्टर अमन शर्मा और शो के MD मिस्टर योगेश गर्ग ने किया ,ऑडिसन में आये हुए सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,
ऑडिसन में चुने गए लड़को के नाम इस प्रकार है दुर्गेश शर्मा,योगेश चौहान, खिरोधर झा(झारखंड),नीलेश गबेल,भूपेंद्र डनसेना,शुभम गोयल(कटघोरा),कुश शर्मा, बब्बू राजपूत(शक्ति),कृष्णा शर्मा, अहमद,स्नेहिल थामस,प्रिन्स कुमार सिंग,करन शर्मा, संस्कार बंशल और लड़कियों में सविता पटेल(रायपुर),राशि मिश्रा(भिलाई),प्रियंका गबेल,अन्नू मानिक पूरी,अन्वेषा साहू,पायल मित्तल,रानी साहू,तान्या मिश्रा, कंचन साओ, विनीता पटेल,अनामिका केशरी,दीपिका साहू । ऑडिसन को सफल बनाने के लिए टीम की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया और आग्रह किया गया कि आगे भी सभी का साथ हमे इसी प्रकार मिले आगे जानकारी देते हुए योगेश गर्ग ने बताया कि आगामी 16 फरवरी दिन रविवार को xtreme gym में सेमि फिनाले का आयोजन किया गया है जिसमें जज के रूप में स्टाइला नेक्स्ट टॉप मॉडल विनर मिस सुभंगी वर्मा आ रही है।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!