रायपुर में 9 फरवरी को सतनामी समाज प्रदेश स्तरीय युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

(पिथौरा काकाखबरीलाल).
पिथौरा गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में 9 फरवरी रविवार को राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जहां छत्तीसगढ़ के अलावा कई राज्यों के प्रतिभागी काफी संख्या में पहुंचकर अपने लिए भावी मनचाहा जीवनसाथी पसंद कर सकेंगे आयोजन समिति के प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं प्रतिनिधि हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम दिवस को सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी । नवयुवक युवतियों के अलावा समाज के विधवा, विधुर वह वह तलाकशुदा महिला -पुरुष भी भाग ले सकते हैं। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे ।अध्यक्षता नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया करेंगे। सम्मेलन स्थल पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है जिसमे समाज के कई दिग्गज चिकित्सक शामिल होकर युवक-युवतियों तथा उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। छत्तीसगढ़ के विशाल प्रदेश स्तरीय इस सम्मेलन में सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों को इस परिचय सम्मेलन से शामिल होने की अपील की गई है

























