रायपुर : मनरेगा के तहत राष्ट्रीय अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर तक

रायपुर, 24 दिसम्बर 2017
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत राष्ट्रीय अवार्ड के लिए प्रदेश के सभी जिलों (धमतरी, सुकमा, नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा को छोड़कर) कार्यक्रम समन्वयकों एवं कलेक्टरों से आवेदन आंमत्रित की गई है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष देश में मनरेगा के प्रभावशाली क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाता है। यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2016-17 के कार्यप्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। नामांकन प्रस्ताव के दिशा-निर्देश के लिए वेबसाइड (www.nrega.nic.in) का अवलोकन कर सकते है अथव राज्य कार्यालय के आई.ई.सी. शाखा से संपर्क कर सकते है। नामांकन प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है।





























