रायपुर
रायपुर:स्वाइन फ्लू से पीड़ित गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

रायपुर।राजधानी के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (मेकाहारा) में इलाज के लिए भर्ती कराई गई स्वाइन फ्लू की शिकार गर्भवती महिला की मौत हो गई. बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के गांव बेलतरा की रहने वाली महिला को दो दिन पहले ही क्रिटिकल कंडीशन में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था.
मेकाहारा पीआरओ शुभ्रा ठाकुर ने बताया कि बेमेतरा जिला निवासी महिला रंजन धनकर पति ओम प्रकाश को निजी अस्पताल में उपचार और इलाज कराने के बाद परिजन वेंटिलेटर पर लेकर आए थे. जिसकी बुधवार शाम 6 बजे मौत हो गई.
AD#1


























