पिथौरा

मुख्य अतिथि स्वप्निल तिवारी के हाथों रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ

-नंदकिशोर अग्रवाल

काकाखबरीलाल,पिथौरा । ग्राम अंशुला मे आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा युवा मोर्चा साकरा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम घृतलहरे व विशिष्ट अतिथि कुरेंद्र साहू .पन्थराम चौहान .शेषदेव साहू .लखन विशाल. वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणपत डरसेना. जयकुमार साहू .जैनेंद्र साहु. नवीन साहू.सोनु सेन. उमाशन्कर जलक्षत्री ने पुजा अर्चना कर फ़िता काट कर किया ।

उपस्थित जनसमुदाय एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वप्निल तिवारी ने कहां की स्वस्थ जीवन के लिए जीवन में खेल का होना अति आवश्यक है लगातार बढ़ रही बीमारियों अस्वास्थ्य का का मुख्य कारण लोगों की व्यस्तता के चलते खेल से दूर होना है निश्चित ही ऐसे आयोजन बधाई के पात्र हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं युवा मोर्चा अध्यक्ष पुरुषोत्तम घृतलहरे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है और निश्चित ही यह प्रतिभाएं भविष्य में क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेगी ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर पटेल .मोतीलाल भाई .कमल साहू हीरालाल यादव कन्हैया साहू .भरत पटेल .लेख राम पटेल .महेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!