रायपुर
अंबेडकर अस्पताल में नकली मुख्य सचिव बनकर पहुंचा युवक, अधिकारियों को जमकर झाड़ा रौब

(रायपुर काका खबरीलाल) . छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक नकली मुख्य सचिव बनकर पहुंचे। नकली मुख्य सचिव का रौब देखते ही बन रहा था। उसने अस्पताल में अव्यवस्था को देखकर प्रबंधन सहित कई अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं, मामले का खुलासा होने के बाद युवक वहां से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ एक अधिकारी मंगलवार सुबह 7 बजे मुख्य सचिव बनकर निरीक्षण करने आ पहुंचे। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर ने अधिकारियों पर जमकर रौब झाड़ा। लेकिन मेडिकल ऑफिसर का रौब ज्यादा देर तक चल पाता उससे पहले ही अस्पताल में हंगामा हो गया और नकली मुख्य सचिव वहां से फरार हो गए।
AD#1































