प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आवेदकों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

रायपुर( काकाखबरीलाल). प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पी.एम.ई.जी.पी) के तहत स्व उद्यम की स्थापना करने हेतु आवेदक ऑनलाईन आवेदन www.kviconline.gov.in या www.kvic.org.in के पी.एम.ई.जी.पी के ईपोर्टल में जाकर कर सकते है। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम परियोजना लागत 25 लाख रूपये एवं सेवा उद्योग हेतु अधिकतम परियोजना लागत 10 लाख रूपये तक के ऋण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किये जायेंगे।
आवेदक ऑनलाईन आवेदन के साथ फोटो, मार्कशीट, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिये जनसंख्या प्रमाण पत्र की छायाप्रति स्केन कर अपलोड करना होगा। इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं. 1, तेलीबांधा रायपुर में संपर्क किया जा सकता है।


























