बसना

बसना:सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में बाल दिवस  धुमधाम से मनाया गया

बसना@ काकाखबरीलाल।  आज सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में बाल दिवस  धुमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और प्राकृतिक चीजों से रंगोली बनाओ,थाल सज्जा,बाल सज्जा,गुब्बारा फोड़ो, मटका फोड़, तर्क  शक्ति,पहाड़ा बोलो, अभिनय आदि कार्यक्रम किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में रसोड़ा ग्राम पंचायत के उप सरपंच  किरण नायक,विशिष्ठ अतिथि के रूप में  लोकेश प्रधान,विद्यालय के संयोजक  महादेव मेहर,प्रधानाचार्य  अनुपमा साहू, सभी आचार्य दीदी उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य  लक्ष्मी प्रसाद चौहान के द्वारा बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया गया   साथ ही गणमानय नागरिक पालक और बसना संकुल के संकुल समन्यक संतराम बंजारा  उपस्थित थे उन्होंने  पंडित नेहरू के  बारे पर बताते हुए हमेशा बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!