सरायपाली

सरायपाली: महाविद्यालय के पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में

 

सरायपाली (काकाखबरीलाल).स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राचार्य श्री पीके भोई जी के संरक्षण में एवं क्रीडा प्रभारी श्री राज किशोर पटेल एवं स्पोर्ट टीचर श्री प्रवीण कुमार साहू जी के‌ मार्गदर्शन से सत्र 2024- 25 सेक्टर स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने भाग लिया और फाइनल में जगह बनाते हुए महासमुंद कॉलेज की टीम को 2-1 से हराकर विजेता टीम बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सबसे ज्यादा 05 गोल करने वाले तरुण बारी  को दिया गया ।एवं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अमित बारीक , तरुण बारी, राहुल सोना, विवेक कुमार, और पुस्पेंद्र कुमार  का चयन किया गया।पहली बार सरायपाली महाविद्यालय से एक ही टीम से पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ हैं जो अत्यंत हर्ष एवम गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी हर्षित हुए एवं प्लेयर का उत्साह वर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कि अपेक्षा करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!