बसना : कार की ठोकर से युवक की मौत

बसना( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में दिनेश पाडे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बंसुला का निवासी हैं मजदूरी का काम करता हैं दिनांक 16.07.2023 को दोपहर करीबन 12.45 बजे पुत्र विरेन्द्र पाडे मोटर सायकल क्रमांक CG06 G 9016 से अपने गांव के साथी करन गोस्वामी के साथ घरेलू काम से बसना की ओर जा रहे थे कि दोपहर करीबन 13.10 बजे सीटी ग्राउण्ड बसना के पास पहुंचे थे कि विपरित दिशा बसना की ओर से आ रही कार क्रमांक CG06 GR 8100 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पुत्र के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पुत्र व उसके साथी करन गोस्वामी नीचे जमीन पर गिर गये एक्सीडेंट से पुत्र के सिर, माथा, दहिना हाथ में गम्भीर चोट लगने से मृत्यु हो गया है तथा करन गोस्वामी के सिर में चोट आई है जिसे ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किये हैं तथा मोटर सायकल क्रमांक CG06 G 9016 का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है । पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























