रायपुर

टायर गलाने वाली फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, दो मजदूर आए चपेट में

रायपुर (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद मजदूरों के साथी उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले गए, लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार देर रात की है। मामला भिलाई चले जाने के कारण जानकारी सामने नहीं आ सकी।
जानकारी के मुताबिक, सिलतरा स्थित एक्यूपार जेसी रिसाइकलर्स फैक्ट्री में टायरों को गलाकर काला तेल बनाया जाता है। इसी फैक्ट्री में शनिवार देर रात मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक से टायर गलाने के टैंक में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में उमेश गूंज (28) और नंदकिशोर (35) आ गए। गरम तेल के छींटे उनके ऊपर गिरे। हादसे में दोनों करीब 50 फीसदी झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि उमेश का चेहरा जल गया है। हादसे के बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और दोनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में ले गए, वहां से भिलाई रेफर कर दिया गया। दोनों मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं और यहां लेबर क्वार्टर में रहते हैं। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!