मधुरिमा की संपादिका रचना समंदर के हाथों जीवन इतिहास संग्रहालय का हुआ उद्घाटन

–डिग्रीलाल जगत
साहित्य/काकाखबरीलाल । दिनांक 9 अगस्त सांयकाल पुरातत्य संग्रहालय में स्थित भू – गर्भ संग्रहालय में नव – निर्मित जीवन इतिहास संग्रहायल ( लाइफ हिस्ट्री म्यूजियम ) का भोपाल से पधारी मधुरिमा की संपादिका श्रीमती रचना समन्दर के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ . श्रीमती गीता चौधरी प्राध्यापक इतिहास कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर तथा डॉ . श्रीमती आकृति शास्त्री अंतरराष्ट्रीय संस्थान एच . आर . डी . प्रमुख के विशेष आतिथ्य में किया गया।
पेनल के रूप में पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर मनुष्य के विकास तक का इतिहास दर्शया गया है। कार्यक्रम में जियोलॉजिकल एसोसिएशन एंड रिसर्च सेंटर बालाघाट के सचिव डॉ . संतोष सक्सेना , सह सचिव श्री गजानन सिंह नगपुरे , सदस्य मनिष इनवाति , भोलाप्रसाद मिश्रा , अंकित उपाध्याय और अखिलेश कुमार पटले आदि उपस्थित थे।
अतिथियों ने पुरातत्व संग्रहालय का भी भ्रमण किया तथा संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ . विरेन्द्र सिंह गहरवार ने संग्रहालय भ्रमण करवाया जिसकी अतिथियों ने भूरी – भूरी प्रसंशा की।



























