शराब दुकान के किराए में फेर बदल पर कलेक्टर ने बिठाई जांच

रायपुर(काकाखबरीलाल)।राजधानी की तीन देशी और 8 विदेशी शराब दुकानों को नई जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। आबकारी विभाग ने नई दुकान के टेंडर काल किए। कचना की शराब दुकान का टेंडर 45 हज़ार महीना तय होने के बाद इसे 80हज़ार महीने में दे दिया। कम किराए वाले टेंडर को दरकिनार करके अफसरों ने लगभग दोगुनी कीमत के किराए वाले टेंडर को फाइनल कर दिया।
टेलीफोन एक्सचेंज के आगे खम्हारडीह में खुलने वाली इस दुकान के मालिक से बकायदा एग्रीमेंट भी कर लिया गया है। शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची तो अबकारी विभाग में हड़कंप मच गई कलेक्टर में आबकारी आयुक्त को फटकार लगाते हुए फाइल अपने पास बुलाई है। किराए की दुकान का टेंडर भरने वाले लोगों ने कलेक्टर को बताया कि कम किराए होने के बावजूद अफसरों ने अधिक किराया भरने वाले लोगों के साथ एग्रीमेंट कर लिया। आबकारी विभाग के उपायुक्त अधिकारी से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से मना कर दिया कलेक्टर के बाद अब यह लोग मुख्यमंत्री से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग में किराए की दुकान और ओवर रेट शराब पर जमकर फर्जीवाड़ा चल रहा है। इसकी शिकायत प्रशासन और आबकारी विभाग के अफसरों से लगातार हो रही है पिछले दिनों अबकारी मंत्री ने जिले के अफसरों की क्लास लगाई इसके बाद भी अब तक शिकायत कम नहीं हुई है।





























