जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कृषक जीवन ज्योति योजना : जिले में 5349 कृषकों को दिया गया पम्प कनेक्शन

काकाखबरीलाल जांजगीर -चांपा, 27 दिसम्बर 2017

विद्युत विभाग के अंतर्गत संचालित कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले में पांच हजार 349 कृषकांे को कनेक्शन दिया गया है। इनमें से पांच अश्व शक्ति पम्प के दो हजार 925 कृषकों को प्रति वर्ष 7500 यूनिट तक विद्युत खपत पर छूट प्रदान की जा रही है। इसी तरह तीन अश्व शक्ति पम्प के 2424 कृषकों को प्रति वर्ष 6000 यूनिट तक विद्युत खपत पर छूट दी जा रही है। इसके अलावा तीन हजार 36 फ्लैट रेट उपभोक्ताओं को 100 रूपये प्रति अश्व शक्ति प्रतिमाह की किफायती दर पर ऊर्जा प्रदान की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को किफायती दर पर  विद्युत ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2009 से कृषक जीवन ज्योति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में जिले मंे चार हजार 216 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषकों को निःशुल्क विद्युत ऊर्जा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा अस्थायी कनेक्शनधारी उपभोक्ताआंे को भी जीवन ज्योति योजना का लाभ दिया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!