नौकरी :सुपरवाइजर और जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती

करेंसी नोट प्रेस, नाशिक ने सुपरवाइजर और जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर 16 दिसंबर 2022 तक कर सकते हैं। नाशिक की यह प्रेस सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) की नौ यूनिट में से एक है। यहां 127 पदों पर भर्ती की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल)- 103 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-प्रिंटिंग)- 10 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-इलेक्ट्रिकल)-2 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-इलेक्ट्रॉनिक्स)-2 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-इलेक्ट्रिकल)-2 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-मैकेनिकल)-2 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल ऑपरेशन-एयर कंडिशनिंग)-1 पद
सुपरवाइजर (एनवायरमेंट)-1 पद
सुपरवाइजर (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)-4 पद
सैलरी
सुपरवाइजर- 27,600- 95,910 रुपये प्रतिमाह।
जूनियर टेक्नीशियन- 18,780 -67,390 रुपये प्रतिमाह।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/कंट्रोल)- संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री।
सुपरवाइजर- इंजीनियरिंग से संबंधित ब्रांच में डिप्लोमा या हायर एजुकेशन जैसे बीटेक, बीई,बीएससी।
अप्लीकेशन फीस
एससी, एसटी और दिव्यांग- कोई फीस नहीं।
अन्य-600 रुपये
ऐसे करें आवेदन
कैंडिडेट्स सीएनपी, नाशिक रोड़ की वेबसाइट https://cnpnashik.spmcil.com पर जाएं और ऑनलाइन एप्लिकेशन भरने के लिए “CAREERS” के तहत “APPLY ONLINE” ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एक नई स्क्रीन खुल जाएगी।
एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन के लिए, “click here for New Registration” टैब सिलेक्ट करें। यहां अपना नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल और ईमेल आईडी दर्ज करें।
अब ऑनलाइन फॉर्म में अपनी डिटेल्स भरें।
अपनी डिटेल वेलिडेट करें। इसके लिए आपके ‘Validate your details’ पर क्लिक करें और इसके बाद ‘Save & Next’ पर क्लिक करें।
अब अपना फोटो और साइन अपलोड कर दें। अपने फॉर्म में डिटेल्स भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने से पहले प्रीव्यू करके अपना फॉर्म देख लें और वेरिफाई कर दें।
अगर डिटेल्स सही हैं तो आवेदन फीस पे करें और सबमिट पर क्लिक करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें।






















