सरायपाली

सरायपाली:नाला के पास अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को दिनांक 02/04/2023 के जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ती एक ब्लैक कलर की हीरो डेस्टिनी में अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम झालपाली से सरायपाली की ओर आ रहा है की सुचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम बालसी नाला के पास घेराबंदी किए कुछ देर बाद एक डेस्टिनी आते दिखा जिसे रोककर पुछताछ करने पर डेस्टिनी चालक ने अपना नाम हेम कुमार साहू पिता सुद्धेश्वर साहू उम्र 45 वर्ष साकिन झालपाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया एवम हीरो डेस्टिनी के सामने पैरदान में रखें प्लास्टिक बोरी में महुआ शराब का होना पाया गया एवम उसके पास मिले 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवम परिवहन में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 8783 को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 110/2023, धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई आरक्षक कमल जांगड़े समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!