बसना : ट्रक की ठोकर से पेट्रोल पंप जा रहे युवक को लगी गंभीर चोट

बसना (काकाखबरीलाल) . आरक्षी केद्र में सरोज साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सेमलिया का निवासी हैं खेती किसानी का काम करता हैं दिनांक 19.07.2023 को नाती बिसीकेशन साहू उम्र 21 साल गांव से मोटर सायकल बजाज कावासकी क्रमांक CG04 C 5991 में बसना के पेट्रोल पम्प में काम करने के लिये आ रहा था सुबह करीबन 10.30 बजे NH53 रोड तिवारी ढाबा के पास पहुंचा था कि पीछे की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक RJ14 GL 1914 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल चालक नाती बिसीकेशन साहू वहीं जमीन पर गिर गया जिससे उसके सिर एवं पैर में गम्भीर चोट आई है। जिससे ईलाज के लिये 112 वाहन के माध्यम से CHC बसना ले गये व भर्ती किये जहां से रिफर करने पर एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती किये हैं जहां ईलाज चल रहा है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























