सरायपाली

सरायपाली: अंचल के इस स्कूल मे वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

 

 

सरायपाली।विकासखंड मुख्यालय सरायपाली से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित पीएमश्री प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती चतुरी नंद विधायक सरायपाली, अध्यक्षता श्रीमती मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, विशेष अतिथि श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रश्मि तन्मय पंडा सरपंच ग्राम पंचायत सिंघोड़ा, श्रीमती यशोदा वेदप्रकाश नायक जनपद सदस्य सरायपाली, श्री टी.सी. पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली,श्री डी.एन.नायक विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली, श्री पी.के.ग्वाल नोडल प्राचार्य सिंघोड़ा,श्री सच्चिदानंद भोई संकुल समन्वयक सिंघोड़ा, श्री अनंतराम बिसी एसएमडीसी अध्यक्ष हाई स्कूल सिंघोड़ा,श्री झनक राम भोई एसएमसी अध्यक्ष पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा, श्रीमती पूर्णिमा नाग प्रधान पाठक पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा, शिक्षक-शिक्षिका,गणमान्य नागरिक,पालक और बच्चे उपस्थिति थे। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किये।जिसमें देश भक्ति,छत्तीसगढ़ी, रिमिक्स,संबलपुरी, राउत नाचा,सुवा,डालखाई,हिन्दी,बस्तरिया डांस से बच्चों ने सबका मनमोह लिया। दर्शकों ने बच्चों की सराहना की और उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। पलकों ने कहा कि बच्चों की सांस्कृतिक और पारंपरिक विकास के लिए कैसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। उक्त जानकारी विकासखंड शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!