देश-दुनिया

लेडी टीचर को 12वीं के छात्र से हुआ प्‍यार, की शादी की बात,बनाया शारिरिक संबंध, फिर..

रामपुर(काकाखबरीलाल)। स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर का उसी के छात्र के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया. उसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं और छात्र ने टीचर को शादी के सपने भी दिखाए.शादी का झांसा देकर टीचर और छात्र के आपस में शारीरिक संबंध भी बन गए. उसके बाद युवक शादी से मुकर गया और विदेश जाने के चक्कर में लग गया. शादी न करने पर टीचर ने अपने छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया.

ये मामला है यूपी के रामपुर के टांडा क्षेत्र का, जहां इकरा तरन्नुम एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाती. इसी दौरान इकरा और इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र फरहान के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. खैर रिश्ता भी ऐसा जुड़ा की छात्र युवक ने अपने टीचर से शादी की बात सामने रखी. और दोनों इस बात पर राजी भी हो गए. धीरे- धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और उन्होने सभी मर्यादायों को लांघ दिया. काफी दिन बीत जाने के बाद जब शिक्षिका ने शादी की बात कही तो प्रेमी छात्र मामले को नजरअंदाज करने लगा. जब शिक्षिका को इस बात का पता चला कि छात्र उसे सिर्फ शादी का झांसा दे रहा था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

वही इस प्रेम प्रसंग के बारे में जब प्रेमिका टीचर इकरा तरन्नुम से बात की तो उसने बताया कि उसके घर वाले शादी के लिए तैयार थे. छात्र के घर से कुछ लोग रिश्ता लेकर भी आए थे. लेकिन बाद में हमें पता चला कि वो झांसा दे रहे हैं और वो छात्र यानि प्रेमी को विदेश भेज रहे हैं. बाद में जब शिक्षिका के परिवार ने उस बात की शिकायत की तो उन्होने शादी को ही मना कर दिया. युवती ने आरोप लगाया है कि प्रेमी छात्र उसे मुरादाबाद लेकर गया था. जहां उसने किसी के घर पर उसका शोषण भी किया.वहीं इस मामले पर सीओ टांडा धर्म सिंह मार्शल ने बताया एक तहरीर प्राप्त हुई थी एक युवती ने अपने ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था. उसी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना अभी जारी है युवक पर धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!