सरायपाली

सेक्टर स्तरीय खो खो(महिला )प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सरायपाली बना नया उपविजेता

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत भाटापारा में बलौदाबाजार सेक्टर स्तरीय खो खो (महिला)मैच का आयोजन भाटापारा में दिनांक- 14/11/2024 को आयोजित किया गया । स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राचार्य श्रीमती डॉ उषाकिरण अग्रवाल जी के संरक्षण में एवं क्रीडा प्रभारी श्री राज किशोर पटेल क्रीडा अधिकारी प्रवीण कुमार साहू के‌ मार्गदर्शन मे महाविद्यालय की टीम उपविजेता बनी। फाइनल मैच का मुकाबला भाटापारा और सरायपाली के बीच खेला गया,इस उपलब्धि से महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती डॉ उषाकिरण अग्रवाल और समस्त अधिकारी कर्मचारी हर्षित हुए एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किये और आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कि अपेक्षा करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!