
खरसिया में बना मिशन चन्द्रयान का भव्य पंडाल, देखने जुटी भीड़
खरसिया@काकाखबरीलाल । इन दिनों नवरात्र के चलते नगर का माहौल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो रहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं जिसमें पोस्ट ऑफिस रोड में कैलाश मानव सरोवर वाला पंडाल लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है वहीं स्टेशन के बाहर स्टेच्यू आफ लिबीटी की थीम पर पंडाल बनाया गया है और वहां बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। कन्या भवन में मिशन चंद्रयान का पंडाल बनाया गया है जो भक्तों को काफी पसंद आ रहा है इसमें जजमान राकेश अग्रवाल श्वेता अग्रवाल वही हमालपारा का दुर्गा पंडाल में झांकी लोगों का मन मोह रही । नगर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल में माता रानी की अलौकिक छवि देखने को मिल रही है।
नवरात्र चलते इन दोनों मंदिरों में खासी भीड़ जमा हो रही है देवी मां का दर्शन करने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है। दुर्गा पंडालो में आरती के समय खासी भीड़ जमा हो रही है। इसके अलावा देवी मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित किया जा रहे हैं। दुर्गा पंडालो में सजी मां के दरबार नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना का विशेष महत्व होता है नगर में शारदीय नवरात्र पर दर्जनों स्थान पर देवी प्रतिमाएं विराजमान है जो नित्य प्रतिदिन आकर्षक झांकियां के साथ मां की निराली छवि देखने को मिल रही है। जिसको देखते हुए दुर्गा पंडालो में मां के दर्शनों के लिए खासी भीड़ जमा हो रही है। स्टेशन रोड गंज पीछे मौहापाली रोड डभरा रोड छपरीगंज चंदन ताल गुरुद्वारा के पास कन्या भवन हमाल पारा रायगढ़ चौक अर्चना टॉकीज रायगढ़ चौक काली मंदिर रोड पुरानी बस्ती हनुमान चौक जय स्तंभ चौक राठौर मोहल्ला सहित दर्जनों स्थानों के दुर्गा पंडाल में आसपास क्षेत्र से हजारों की भीड़ खरसिया आ रही ।

























