सिंघोडा

सिघोडा:गाली-गलौज का विरोध करने पर दो महिलाओं से मारपीट जानिए मामला

सिंघोड़ा। ग्राम भगतरायपाली में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अनंतराम नंद ने 7 अगस्त को थाने में लिखित शिकायत दी।
शिकायत में बताया गया कि 6 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे मकरध्वज भोई और गोपाल भोई द्वारा अनंतराम के पुत्र युगाम्बर नंद को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि मकरध्वज भोई ने युगाम्बर की पत्नी चंद्रमा नंद के साथ लाठी से मारपीट की, जिससे उसके पैर, हाथ और सिर में चोटें आईं। वहीं गोपाल भोई द्वारा पिताम्बर नंद की पत्नी कमला नंद के साथ हाथ, थप्पड़ और मुक्के से मारपीट किए जाने की शिकायत है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मकरध्वज भोई और गोपाल भोई के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!