सरायपाली
सरायपाली:प्लंबर का काम कर रहा था युवक, बाहर निकला तो बाइक गायब

सरायपाली।ग्राम बानीगिरोला निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सरायपाली क्षेत्र से चोरी हो गई। पीड़ित ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बानीगिरोला निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को उसका भतीजा संजय पटेल उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 G 9123) लेकर पतेरापाली स्थित धनेश्वरी मेडिकल स्टोर्स के सामने एक मकान में प्लंबिंग का कार्य करने गया था। उसने दोपहर करीब 2 बजे बाहर आकर देखा तो बाइक मौके से गायब थी।
भतीजे और परिजनों ने आसपास तथा नजदीकी गांवों में काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई पुरानी बाइक की कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है।
घटना के बाद पीड़ित ने 4 अगस्त को थाना सरायपाली पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1































