शुभा नर्सिंग होम में बड़ी सफलता, बच्चेदानी के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

सरायपाली। क्षेत्र की महिलाओं के लिए राहत और विश्वास की बड़ी खबर सामने आई है। झलमला स्थित शुभा नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने एक महिला मरीज की बच्चेदानी (यूटरस) में मौजूद विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज लंबे समय से गंभीर समस्या से जूझ रही थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक एवं सुरक्षित सर्जिकल प्रक्रिया का उपयोग करते हुए जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी से बड़े आकार के ट्यूमर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया।
इस सर्जरी की विशेष बात यह रही कि इतने बड़े ऑपरेशन के बावजूद मरीज के पेट पर बहुत छोटा और व्यवस्थित चीरा दिखाई दे रहा है, जो आधुनिक तकनीक और चिकित्सकों की दक्षता को दर्शाता है। अस्पताल का कहना है कि इस पद्धति से मरीज को कम दर्द, कम तकलीफ तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना रहती है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब शुभा नर्सिंग होम झलमला क्षेत्र में स्त्री रोगों से जुड़ी जटिल सर्जरी, बच्चेदानी के ट्यूमर, ओवेरियन सिस्ट तथा अन्य बड़ी सर्जरी के लिए एक भरोसेमंद केंद्र के रूप में उभर रहा है। अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की टीम द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस सफल ऑपरेशन के बाद क्षेत्र के लोगों ने चिकित्सक दल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।































