महासमुंद
गुरूघासीदास प्राथमिक शाला सुभाष नगर में स्वास्थ्य जांच शिविर आज


महासमुंद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत महासमुंद के वार्ड क्रमांक 22, शासकीय गुरूघासीदास प्राथमिक शाला सुभाष नगर में आज 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर में एलोपैथी चिकित्सकों के अलावा होम्योपैथी चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाएं।
AD#1
























