छत्तीसगढ़
सरायपाली: जीवनदीप समिति का बैठक संपन्न


सरायपाली (काकाखबरीलाल).स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की सामान्य सभा का बैठक हुआ जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल ,जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर बीएमओ डॉक्टर एच एल जांगड़े ,बीपीएम शीतल सिंह एवं विकासखंड सरायपाली के सभी विभाग प्रमुख/ प्रतिनिधि उपस्थित हुए इस बैठक में मुख्य रूप से अस्पताल के आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने , अस्पताल के पास स्थित ट्रांसफार्मर में सुधार, नगर पालिका के द्वारा सप्ताह में एक दिन अस्पताल के सामने साफ सफाई करने, पीएचई विभाग से सभी स्वास्थ्य केंद्रों का वॉटर टेस्टिंग एवम् क्लोरिनेशन करने इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा किया गया उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया।
AD#1




























