छत्तीसगढ़
पोल्ट्री फार्म में लगे केबल वायर ले उड़े चोर

सारंगढ़ बिलाईगढ। आरक्षी केंद्र सलिहा अंतर्गत पोल्ट्री फार्म में लगे केबल चोरी का मामला सामने आया है।उदेसिंह पटेल ने पुलिस को बताया कि वह साकिन नगरदा थाना सलिहा जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी है। ग्राम नगरदा में पत्नी सावित्री पटेल के नाम पर पोल्ट्री फार्म है। जिसमें जनरेटर लगा है। दिनांक 24/04/2026 को रात्रि 08/00 बजे अपने पोल्ट्री फार्म में गया था तो जनरेटर था बाद में अपना घर वापस आ गया दिनांक 25/04/2026 के सुबह 06/00 बजे अपने सावित्री पोल्ट्री फार्म गया तो देखा की जनरेटर में लगे आर्मेचर पुरानी ईस्तेमाली किमती 15000/रूपये एवं उसमें लगे केबल वायर 100 फिट पुरानी ईस्तेमाली किमती 5000/रूपये कुल किमती 20000/रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1




























